मैनुअल और डिजिटल जांच का कमाल 2 चोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद

हरिद्वार के पथरी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

मैनुअल और डिजिटल जांच का कमाल 2 चोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
JJN News Adverties

चोरी की बाइक बेचने से पहले ही धरे गए आरोपी! पथरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां शातिर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुधांशु पुत्र पवन और मनीत पुत्र श्याम सिंह, दोनों निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।


दरअसल, 21 जून 2026 को थाना पथरी में मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की।


इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 6 चोरी की बाइक बरामद की गईं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है और बरामद वाहनों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है।

JJN News Adverties