उत्तराखंड में खनन का धमाका, 1217 करोड़ की बंपर कमाई, टूटा रिकॉर्ड !

उत्तराखंड के खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1217 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व हासिल कर इतिहास रच दिया है। लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड तोड़ते हुए विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की।.

उत्तराखंड में खनन का धमाका, 1217 करोड़ की बंपर कमाई, टूटा रिकॉर्ड !
JJN News Adverties

उत्तराखंड में खनन विभाग ने वित्तीय साल 2025-26 में अब तक का सबसे बड़ा राजस्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। विभाग ने 950 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करते हुए 1130 करोड़ रुपये सीधे ट्रेजरी में जमा किए।

इसके साथ ही जिला खनिज फाउंडेशन से 80 करोड़ और SME&T से 7 करोड़ रुपये जोड़कर कुल राजस्व 1217 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।  दरअसल ,खनन विभाग का ये प्रदर्शन कोई एक बार की सफलता नहीं है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी विभाग ने 875 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1041 करोड़ रुपये अर्जित किए थे। यानि विभाग ने लगातार दूसरे साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नई मिसाल कायम की है।

आपको बता दे, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लागू नई खनिज नीति और नियमों के सरलीकरण से बड़ा बदलाव आया है। अवैध खनन पर सख्ती, पारदर्शी पट्टा आवंटन और वैध गतिविधियों को बढ़ावा—इन सभी कदमों ने राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही खनन विभाग ने MDTSS, e-Ravanna, ANPR कैमरा, RFID चेक गेट और मोबाइल इंस्पेक्शन ऐप जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर पूरे सिस्टम को डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है।

इतना ही नहीं, इस शानदार प्रदर्शन के लिए विभाग को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, साथ ही केंद्र सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन भी मिला है। यानी ये तो साफ है की नीति और टेक्नोलॉजी के दम पर उत्तराखंड का खनन विभाग नए रिकॉर्ड बना रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties