हरिद्वार में 6 साल की बच्ची के साथ अशोभनीय हरकत का मामला सामने आया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना ने एक बार फिर समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसी खबर, जो सिर्फ एक घटना नहीं—समाज के लिए सवाल भी छोड़ती है।
6 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत… और पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ भी लिया। लेकिन क्या सिर्फ गिरफ्तारी काफी है?
दरअसल, हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सामने आए इस संवेदनशील मामले में कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 6 साल की बेटी के साथ शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति ने अशोभनीय हरकत की। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में SSP नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों और थाना प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को तिरछा पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वही SSP ने साफ कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।