उत्तराखंड में एकतरफा प्यार के चलते एक युवक ने पिस्टल से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम में असफल रहने के बाद एक युवक ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। बताया जा रहा है कि युवक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला था, जो हरिद्वार पहुंचा और एक युवती से विवाद के बाद हालात बिगड़ गए।
आपको बता दे, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम लोकेशन पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक उसके पास पिस्टल लेकर आया था और उसके साथ मारपीट की।
बता दे, युवती ने पुलिस को युवक के मोबाइल की लोकेशन भी साझा की, जिसके आधार पर पुलिस टीम इंडियन गैस प्लांट के पास खाली मैदान में पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने खुद को गोली मार ली। वही गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,साथ ही मौके से एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और नकदी बरामद हुई है। मामले में जानकारी देते हुए SSP नवनीत सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।