उत्तराखंड के 8 जिलों में ALERT बारिश-तूफान का खतरा जारी 

उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत आठ जिलों में बारिश, गर्जन और 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के 8 जिलों में ALERT बारिश-तूफान का खतरा जारी 
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। जहां मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


वहीं दूसरी तरफ मैदानी जिलों में गर्मी का सितम जारी है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और बढ़ती नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन गर्मी और उमस का असर बरकरार रहेगा। उधर सभी की नजरें अब मानसून पर टिकी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 23 जून के आसपास इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। हालांकि उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

JJN News Adverties