बहराइच में तेंदुए का आतंक, तीन लोगों पर क‍िया हमला डर के साए में लोग

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में गुरुवार को गन्ने के खेत से निकलकर आबादी में एक तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर द‍िया।

बहराइच में तेंदुए का आतंक, तीन लोगों पर क‍िया हमला  डर के साए में लोग
JJN News Adverties

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग (Wildlife Division) के निशानगाड़ा रेंज में गुरुवार को गन्ने के खेत से निकलकर आबादी में एक तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर द‍िया। तेंदुए (leopard) के हमले से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है | बता दें क‍ि निशानगाड़ा रेंज के भठ्ठा बरगदहा ग्राम पंचायत कारीकोट में गांव निवासी श्रीकिशन के खेत में कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को चहलकदमी करते हुए देखा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties