नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोसी नदी पार करते समय 17 वर्षीय विशाल सिंह तेज बहाव में बह गया।
नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी के पास पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी। तो वही राहत ओर बचाव कार्यों का अभ्यास करने के लिए मौके पर राहत शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी बनाए गए थे।इसी दौरान कोसी नदी के पार स्थित सिमलखा गांव निवासी 17 साल के विशाल सिंह, पुत्र आनंद सिंह, मॉकड्रिल देखने के लिए घर से निकला।
बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया।तो वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 800 मीटर नीचे जाकर कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने विशाल को नदी से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में नदी-नालों के तेज बहाव से सतर्क रहने की जरूरत को रेखांकित करता है।फिलहाल इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।