कैंची धाम के दौरान अब तक करीब 20 हजार श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर चुके हैं। भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की सुनियोजित व्यवस्थाओं के चलते यातायात पूरी तरह सुचारू बना हुआ है।
कैंची धाम मेला दिवस-2026 के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। बता दे 14 जून तक करीब 20 हजार श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर चुके हैं और श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। इसी में प्रशासन और पुलिस की सुनियोजित व्यवस्थाओं के चलते कैंची धाम क्षेत्र में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा लगातार संचालित की जा रही है, जिससे लोगों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं यातायात संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने में sticker system अहम भूमिका निभा रहा है। जिसमें निर्धारित स्टिकर लगे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है, साथ ही वाहनों की आवाजाही नियंत्रित और सुचारू बनी हुई है।
बता दे प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि व्यवस्था इसी तरह सुचारू रूप से संचालित होती रहे। साथ ही नैनीताल पुलिस लगातार पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कुल मिलाकर, कैंची धाम मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच प्रशासन की तैयारियां प्रभावी साबित होती नजर आ रही हैं।