नैनीताल के ऐतिहासिक लोकभवन गोल्फ कोर्स में 21वां गवर्नर गोल्फ कप टूर्नामेंट शुरू हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने टी-ऑफ कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
नैनीताल के ऐतिहासिक लोकभवन गोल्फ कोर्स में 21TH गवर्नर गोल्फ कप टूर्नामेंट का आज शानदार शुभारंभ हो गया। वही उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह रिटायर्ड ने टी-ऑफ कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। बता दे, 22 मई से 25 मई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर से आए 179 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। वही ये प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर और महिला वर्ग में आयोजित की जा रही है। बता दे, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की कामना की।दरअसल, घने जंगलों से घिरे इस कोर्स में खिलाड़ियों को पेड़ों के बीच से सटीक शॉट लगाकर गेंद को होल तक पहुंचाना होता है, जो इसे बेहद रोमांचक बनाता है। इसी क्रम में प्रतिभागी खिलाड़ियों का कहना है कि नैनीताल का गोल्फ कोर्स देश के सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण कोर्सों में शामिल है। यहां खेलना जितना मुश्किल है, उतना ही यादगार अनुभव भी है।आयोजकों के मुताबिक इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को गोल्फ खेल के प्रति आकर्षित करना और इस खेल को बढ़ावा देना है।