मल्लीताल में होटल की खिड़की से गिरकर दिल्ली के 3 वर्षीय पर्यटक बच्चे की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दे होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटक का 3 वर्षीय मासूम खेलते समय करीब 20 फीट नीचे गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी विशाल सोनी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। वहीं उनका बेटा गौरांत होटल के कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान खिड़की के बाहर बंदरों को देखकर वो उन्हें पत्थर मारने लगा और अचानक संतुलन बिगड़ने से खिड़की से नीचे गिर गया। इतना ही नहीं हादसे के बाद परिजन तुरंत बच्चे को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर में गंभीर चोटों के चलते बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।