उत्तराखंड..एक ही रात में 4 शोरूम साफ!  लाखों की चोरी से हड़कंप..

रुद्रपुर में चोरों ने एक ही रात में चार ब्रांडेड शोरूम को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

उत्तराखंड..एक ही रात में 4 शोरूम साफ!  लाखों की चोरी से हड़कंप..
JJN News Adverties

रुद्रपुर में एक बड़ी घटना हुई है जहां चोरों ने एक ही रात में चार ब्रांडेड शोरूम को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, मटके वाली गली में स्थित ‘ब्लैकबेरी’ शोरूम में सुबह जब स्टाफ रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचा, तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया। शोरूम का सामान बिखरा हुआ था और कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि करीब ढाई लाख रुपये नकद गायब थे।


इसके बाद शोरूम मालिक अंकित नरूला मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में साफ दिखा कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे तीन अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और उन्होंने योजना बनाकर चोरी को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, इसी के साथ पास में स्थित ‘ग्लोबल रिपब्लिक’, ‘रेड चीफ’ और ‘स्पाईकर’ शोरूम में भी चोरी की वारदात सामने आई है। यानी चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों को निशाना बनाया।
वहीं, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties