Amazon हादसे के बाद चला प्रशासन का डंडा 9 लाख लीटर पेंट का गोदाम सील

हल्द्वानी में Amazon गोदाम अग्निकांड के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। 9 लाख लीटर पेंट से भरे गोदाम को बिना वैध फायर NOC और सुरक्षा मानकों की कमी पाए जाने पर सील कर दिया गया।

Amazon हादसे के बाद चला प्रशासन का डंडा 9 लाख लीटर पेंट का गोदाम सील
JJN News Adverties

हल्द्वानी के Amazon गोदाम में दो कर्मचारियों की मौत के बाद अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। वही  शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में बरेली रोड स्थित एक बड़े पेंट गोदाम को सील कर दिया गया। दरअसल, प्रशासन के मुताबिक इस गोदाम में करीब 9 लाख लीटर पेंट रखा हुआ था और ये पिछले एक साल से बिना वैध फायर एनओसी के संचालित हो रहा था।
 

जांच में सामने आया कि गोदाम की फायर NOC अक्टूबर 2025 में ही समाप्त हो चुकी थी। फायर विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद गोदाम संचालकों ने NOC का नवीनीकरण नहीं कराया। सबसे बड़ी बात यह है कि ये गोदाम घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित था। वही निरीक्षण के दौरान यहां फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले, जिसके बाद फायर विभाग, तहसील प्रशासन और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया।
 

साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने साफ किया है कि शहर में बिना फायर एनओसी संचालित हो रहे अन्य गोदामों और व्यावसायिक संस्थानों की भी जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। Amazon हादसे के बाद प्रशासन की यह कार्रवाई शहर में सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ा संदेश मानी जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties