उत्तराखंड की बेटी के दुख में भावुक हुए सांसद अजय भट्ट, बोले – “पूरा प्रदेश आहत” !

उत्तराखंड की बेटी अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा उत्तराखंड आहत है और परिवार के साथ खड़ा है।

उत्तराखंड की बेटी के दुख में भावुक हुए सांसद अजय भट्ट, बोले – “पूरा प्रदेश आहत” !
JJN News Adverties

उत्तराखंड की बेटी अपर्णा यादव के पति के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है, इसी क्रम में रामनगर पहुंचे नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक समाचार है इस घटना से पूरा समाज आहत है और वह स्वयं भी अंदर से बेहद दुखी और व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी के साथ जो हुआ,उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने पीड़िता के पिता से फोन पर बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।
बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी की रहने वाली थीं। उनकी शादी प्रतीक यादव से हुई थी,वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र 38 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह उन्हें लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रामनगर में भी लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

JJN News Adverties
JJN News Adverties