बेटियों की शिक्षा पर जोर भीमताल में कार्यशाला आयोजित

नैनीताल के पास भीमताल स्थित एचडी डिग्री कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

बेटियों की शिक्षा पर जोर भीमताल में कार्यशाला आयोजित
JJN News Adverties

नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल स्थित HD डिग्री कॉलेज में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शक्ति संवाद संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बता दे, ये कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों और बेटियों को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।



वही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विपिन सिंह जन्तवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया और खूब तालियां बटोरीं। 
साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संवाद और सकारात्मक पारिवारिक वातावरण बेहद जरूरी है। उन्होंने ये भी कहा कि आज का युवा वर्ग कहीं न कहीं गलत दिशा की ओर जा रहा है और उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, पोषण, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

JJN News Adverties