CM धामी ने खटीमा स्थित लोहियाहेड वाटर बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने शारदा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट परियोजनाओं के तहत क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति देने की दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का निरीक्षण कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है, जिससे राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
इसी के साथ मुख्यमंत्री ने बताया कि शारदा कॉरिडोर और शारदा रिवर फ्रंट जैसी परियोजनाओं के जरिए भी इस क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। वही निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।