मुख्यमंत्री धामी का देसी अंदाज, खेत में बहाया पसीना

उत्तराखंड के CM धामी खटीमा स्थित अपने निजी आवास पर खेत में उतरे और स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की। इस दौरान उन्होंने गोबर की प्राकृतिक खाद का उपयोग करते हुए किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी का देसी अंदाज, खेत में बहाया पसीना
JJN News Adverties

सूट-बूट और सरकारी बैठकों से परे आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। दरसल, मुख्यमंत्री धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा में खेत में उतरे, खुद टिलर चलाया, खेत की जुताई की और किसानों को जैविक खेती अपनाने का संदेश दिया। खास बात यह रही कि इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी खेत में मौजूद रहीं और बेटे का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। बता दे, खेत में काम करते मुख्यमंत्री का ये अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री को किसान की भूमिका में देखकर आश्चर्य जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता बिशना देवी भी खेत में मौजूद रहीं और उन्होंने मुख्यमंत्री का उत्साहवर्धन किया। वही मुख्यमंत्री ने खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद भी डाली और किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। साथ ही उन्होंने ये भी कि रासायनिक fertilizer के बढ़ते उपयोग के बीच प्राकृतिक खेती और जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ पारंपरिक कृषि पद्धतियों को भी अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties