देशभर में ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है. दिन के समय धूप नहीं निकलने के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है.
देशभर में ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है. दिन के समय धूप नहीं निकलने के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. दिल्लीवालों को रात से ज्यादा दिन की ठंड सता रही है।
राजधानी दिल्ली में आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के महीने में शीतलहर का सामना करना पड़ता है। यानी रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ती है। मौसम विभाग की तकनीकी भाषा में इसे कोल्ड वेव या शीतलहर कहा जाता है। लेकिन इस बार कोल्ड वेव की बजाय कोल्ड डे या शीत दिवस की स्थिति ज्यादा देखने को मिल रही है।
पिछले साल जनवरी में छह दिन ऐसे थे, जब शीतलहर देखने को मिली थी। वहीं शीत दिवस की स्थिति केवल दो दिन ही रही थी। लेकिन इस साल जनवरी महीने में एक भी दिन शीतलहर नहीं चली।, वहीं शीत दिवस की स्थिति पांच दिन रही है। इस दौरान कई बार तापमान सामान्य से सात डिग्री तक कम दर्ज किया गया। मंगलवार के दिन ही दिल्ली के ज्यादातर मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है।