NIA अफसर बनकर ठगे थे 2.10 करोड़ गैंग हुआ गिरफ्तार !!

नोएडा में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस ने हरियाणा के अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को NIA अधिकारी बताकर पीड़ित को “डिजिटल अरेस्ट”

NIA अफसर बनकर ठगे थे 2.10 करोड़  गैंग हुआ गिरफ्तार !!
JJN News Adverties

नोएडा से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। अब इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने हरियाणा के चरखी दादरी निवासी 26 वर्षीय अमन कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को पीड़ित को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को NIA पुणे का अधिकारी बताया और कहा कि पीड़ित के आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों का इस्तेमाल टेरर फंडिंग में हुआ है।

इसके बाद आरोपी ने गिरफ्तारी का डर दिखाया और व्हाट्सएप पर RBI और जांच एजेंसियों के नाम से फर्जी लेटर और वारंट भेजे। लगातार दबाव और डर के माहौल में पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर थाना नोएडा में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब तीसरे आरोपी अमन कुमार को भी पकड़ लिया गया है।

जांच में सामने आया कि अमन के बैंक खाते का इस्तेमाल “म्यूल अकाउंट” के रूप में किया गया था, जिसमें इस ठगी से जुड़े 2 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी के बैंक खातों के खिलाफ राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties