मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया, खाई में गिरने से डॉक्टर की मौत 

चम्पावत के लोहाघाट में अद्वैत आश्रम अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. लोकेश जोशी की 15 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया, खाई में गिरने से डॉक्टर की मौत 
JJN News Adverties

उत्तराखंड के चम्पावत जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां लोहाघाट में अद्वैत आश्रम अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. लोकेश जोशी की एक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात को घर पहुंचने के बाद वह अचानक खाई में गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय डॉ. लोकेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे और लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में दंत चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वही मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी स्कूटी से बाड़ीगाड़ स्थित आवास पहुंचे थे।
 

बताया जा रहा है कि स्कूटी खड़ी करने के बाद वो अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल पाया।
 

वही काफी देर तक जब डॉ. लोकेश कमरे में नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी को चिंता हुई। वह उन्हें देखने बाहर निकलीं और तलाश शुरू की। इसी दौरान उनकी नजर नीचे खाई की तरफ गई, जहां डॉ. लोकेश घायल अवस्था में पड़े हुए दिखाई दिए।


इसके बाद परिजनों, स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। सभी की मदद से उन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लोहाघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties