नैनीताल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की शुरुआत हो गई है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहे, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, नैनीताल जिले में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR की शुरुआत हो गई है
इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। वही अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और अपडेट बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब BLO उनके घर पहुंचे तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र सही तरीके से भरें और समय पर जमा करें।
प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए सभी BLO को निर्धारित कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।