रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार!

रामनगर पुलिस ने “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.17 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी।

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार!
JJN News Adverties

उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहा पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 दशमलव 17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में रामनगर कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।


आपको बता दे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फौजी कॉलोनी पूछड़ी क्षेत्र से नईम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 36 साल बताई जा रही है और वह रामनगर क्षेत्र का निवासी है। तो वही तलाशी लेने पर उसके पास से 10 दशमलव 17 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसमे जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। साल 2021 में भी उसके खिलाफ NDPS act के तहत दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। बता दे, पुलिस ने साफ कहा है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties