हल्द्वानी में नशीली दवाइयों का भंडाफोड़..मेडिकल स्टोर सीज !

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में SOTF और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुईं। दुकान को सीज कर केस दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी में नशीली दवाइयों  का भंडाफोड़..मेडिकल स्टोर सीज !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज SOTF की टीम और औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का खुलासा किया। इस छापेमारी के दौरान श्री श्याम मेडिकल स्टोर, बनभूलपुरा से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं।  जानकारी के अनुसार, टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक के कब्जे से 20 ब्यूप्रेनॉर्फिन IP इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल और 360 अल्प्राज़ोलम टैबलेट बरामद कीं। ये सभी दवाइयां नशे के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं और इनके अवैध भंडारण व बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। 

अधिकारियों का कहना है कि बिना उचित रिकॉर्ड और प्रिस्क्रिप्शन के इस तरह की दवाइयों का रखा जाना और बेचना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मेडिकल स्टोर पहले भी कई बार जांच के दायरे में आ चुका है और कथित रूप से इसका लाइसेंस निरस्त भी किया जा चुका है।  इसके बावजूद बार-बार उसी स्थान पर लाइसेंस जारी होने को लेकर लोगों ने संबंधित विभाग पर सवाल खड़े किए हैं आसपास के निवासियों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां लंबे समय से नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही थी, जिससे क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है।  लोगों ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है फिलहाल, SOTF और औषधि विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा

JJN News Adverties
JJN News Adverties