बारिश में नंगे पैर छत पर कराई सफ़ाई  करंट लगने से कर्मचारी की मौत!

भीमताल की एक निजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि उन्हें बारिश के दौरान गीली छत की सफाई के लिए भेजा गया था, जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

बारिश में नंगे पैर छत पर कराई सफ़ाई  करंट लगने से कर्मचारी की मौत!
JJN News Adverties

बारिश में गीली छत पर सफाई करने भेजा गया कर्मचारी और कुछ ही देर बाद चली गई जान। आखिर हादसा था या लापरवाही? दरअसल, भीमताल से सामने आई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं...यहां एक निजी यूनिवर्सिटी में काम करने वाले कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है।
 

वही मृतक की पहचान ओखलकांडा निवासी तेज सिंह बोरा के रूप में हुई है। आरोप है कि तेज सिंह को बारिश के बीच यूनिवर्सिटी की गीली छत पर नंगे पाव सफाई करने के लिए भेजा गया था। मामले में परिजनों का दावा है कि कर्मचारी को बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के छत पर भेजा गया, जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने न सिर्फ सुरक्षा मानकों की अनदेखी की, बल्कि घटना की सूचना भी समय पर परिवार को नहीं दी गई। साथ ही परिजन अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties