बारिश में भी उमड़ी आस्था की बाढ़, कैंची धाम में 1.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। बारिश के बावजूद 1 लाख 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बारिश में भी उमड़ी आस्था की बाढ़, कैंची धाम में 1.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
JJN News Adverties

बारिश लगातार बरस रही थी... रास्ते भीग रहे थे... लेकिन बाबा नीम करौली महाराज के भक्तों के कदम नहीं रुके। दरअसल, बीते दिन कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि दिन भर में एक लाख उन्नीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देश ही नहीं, विदेशों से भी पहुंचे भक्तों ने बारिश की परवाह किए बिना बाबा के दरबार में माथा टेका। बता दे, विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026 इस बार आस्था, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम बन गया। सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बारिश लगातार होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जहां कोई सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा था तो कोई विदेशों से बाबा के दर्शन के लिए आया था। इसी बीच बारिश में भीगते हुए भक्त "जय गुरुदेव" और "जय नीम करौली बाबा" के जयकारों के साथ घंटों कतारों में डटे रहे। इतनी बड़ी भीड़ के बीच पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को पूरी मुस्तैदी से संभाला। वही SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में शटल सेवा, बैरिकेडिंग और चरणबद्ध दर्शन व्यवस्था का सफल संचालन किया गया। साथ ही कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाती रही। इसके अलावा कई जगह पुलिसकर्मी स्वयं बारिश में भीगते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्ता दिखाते नजर आए। दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का कहना था कि इतनी विशाल भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था बेहद सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रही।

JJN News Adverties
JJN News Adverties