किसान ने खुद को मारी गोली! घर में मचा कोहराम

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में 59 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

किसान ने खुद को मारी गोली! घर में मचा कोहराम
JJN News Adverties

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। दरअसल नथुवाखान के गढ़गांव में उनसठ साल के किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। बता दे बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर में अपनी सिंगल बैरल बंदूक से खुद को गोली मार ली। हलाकि घटना के समय घर में केवल बच्चे मौजूद थे, जबकि अन्य परिजन बाहर गए हुए थे।

इतना ही नहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं परिजनों के मुताबिक, परिवार में किसी तरह के विवाद या मानसिक तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है और फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

JJN News Adverties