राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बच्चों से किया संवाद, कहा- बड़े सपने देखो, AI में बनाओ भविष्य

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनीताल में SOS बाल ग्राम के बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और AI जैसे क्षेत्रों में कौशल विकसित करने का संदेश दिया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बच्चों से किया संवाद, कहा- बड़े सपने देखो, AI में बनाओ भविष्य
JJN News Adverties

सरोवर नगरी नैनीताल से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। जहां राजभवन स्थित लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने SOS बाल ग्राम भीमताल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
 

वही कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राज्यपाल को अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग्स, शुभकामना कार्ड और अन्य रचनात्मक सामग्री भेंट की। बता दे, बच्चों की कला और प्रतिभा को देखकर राज्यपाल ने उनकी जमकर सराहना की और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और जीवन में ऐसा मुकाम हासिल करें जो राष्ट्र के लिए प्रेरणा बने। 
 

राज्यपाल ने बच्चों को आधुनिक तकनीक और AI जैसे क्षेत्रों में रुचि विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और आज की पीढ़ी को नई तकनीकों के साथ कदम मिलाकर चलना होगा।
 

इस अवसर पर राज्यपाल ने SOS बाल ग्राम के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था सिर्फ एक आश्रय स्थल नहीं बल्कि बच्चों के लिए एक स्नेहपूर्ण परिवार है, जहां उन्हें शिक्षा, संस्कार, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties