जलभराव से परेशान पानी में बैठे पार्षद UUSDA पर फूटा जनता का गुस्सा! 

हल्द्वानी की फ्रेंड्स कॉलोनी में जलभराव और अधूरी सड़क निर्माण से नाराज लोगों के साथ पार्षद मनोज जोशी पानी में बैठकर धरने पर उतर गए।

जलभराव से परेशान पानी में बैठे पार्षद UUSDA पर फूटा जनता का गुस्सा! 
JJN News Adverties

हल्द्वानी में जलभराव से परेशान जनता का गुस्सा अब सड़क पर नहीं, सीधे पानी में उतर आया। जी हाँ, जब बार-बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, तो पार्षद मनोज जोशी ने कॉलोनीवासियों के साथ पानी में बैठकर धरना दे दिया। बता दे, मामला हल्द्वानी की फ्रेंड्स कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों का है, जहां लंबे समय से अधूरी सड़क और जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। वही स्थानीय पार्षद मनोज जोशी ने आरोप लगाया कि UUSDA ने सड़क खोदने का काम तो शुरू कर दिया, लेकिन बरसात से पहले उसे पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा अब स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।



वही धरने के दौरान पार्षद ने ये भी आरोप लगाया कि जल निगम की GI पाइपलाइन को तोड़कर उसकी जगह प्लास्टिक पाइप लगाए जा रहे हैं, जबकि पुराने जीआई पाइप अपने साथ ले जाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पाइप बदलने के नाम पर पैसों की भी मांग की जा रही है। 
धरने की सूचना मिलते ही UUSDA के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचे और जलभराव वाले स्थानों पर गिट्टी डालने का काम शुरू कराया।


हालांकि पार्षद मनोज जोशी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 3 से 5 दिनों के भीतर सड़क निर्माण और जल निकासी का स्थायी समाधान शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि खराब सड़क के कारण किसी भी व्यक्ति को नुकसान होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। अब देखना होगा कि विभाग इस अल्टीमेटम पर कितना गंभीरता से काम करता है या फिर लोगों का आंदोलन और तेज होता है।

JJN News Adverties