रामनगर ढिकुली में नाले पर अवैध निर्माण सील, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई !

रामनगर में बरसाती नाले पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। पहले नोटिस और चालान के बावजूद निर्माण जारी रहने पर कार्रवाई की।

रामनगर ढिकुली में नाले पर अवैध निर्माण सील, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई !
JJN News Adverties

रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बरसाती नाले पर कब्जा कर बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन भवन को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है। बता दे, गुरुवार को प्राधिकरण के जेई रोहित सिंह बिष्ट ने पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को निरीक्षण कर निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए थे और चालान भी किया था। लेकिन इसके बावजूद देर रात गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य जारी रखा गया, जिसकी सूचना डायल 112 और प्रशासन को मिली।


वही सूचना पर SDM गोपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और तुरंत निर्माण कार्य रुकवाया। इसके बाद गुरुवार को टीम ने भवन को सील कर दिया। वहीं, भवन स्वामी असलम सिद्दीकी ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि जमीन उनकी पत्नी के नाम है और सभी दस्तावेज वैध हैं। दूसरी ओर, शिकायतकर्ता ने प्राधिकरण की कार्रवाई को सही ठहराते हुए अवैध निर्माण हटाने की मांग की है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल है और मामला अब कानूनी दायरे में पहुंच गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties