उत्तराखंड में खतरे की घंटी भी बज चुकी घर से जाने से पहले देख लें मौसम 

गर्मी से राहत देने वाली बारिश अब मुश्किलें भी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में खतरे की घंटी भी बज चुकी घर से जाने से पहले देख लें मौसम 
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी हुई है। दरअसल, बीते  कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगो को गर्मी से राहत है ,वहीं अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि भारी बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बता दे, IMD के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम लगातार खराब बना हुआ है। वही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जिलों में भारी बारिश और तेज गर्जना की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और अचानक मौसम खराब होने की आशंका भी जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। वही पर्वतीय और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग करने वाले लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties