स्याल्दे विकास खंड के गंगा कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना ने अपने जन्मदिवस पर “नारी डिजिटल सशक्तिकरण अभियान” की शुरुआत की।
स्याल्दे विकास खण्ड के गंगा कॉम्पलेक्स में एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दे सल्ट विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर “नारी डिजिटल सशक्तिकरण अभियान” का शुभारंभ किया।तो वही कार्यक्रम का उद्घाटन करन जीना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरादत्त डुंगरियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर महिलाओं को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क कंप्यूटर एवं डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई।
आपको बता दे इस अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत डूंगरी, सराईखेत और चिंतोली क्षेत्र की महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान जीआर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट को स्याल्दे में नर्सिंग होम स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक भी भेंट किया गया।जन्मदिवस के मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने करन जीना के साथ केक काटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।इस कार्यक्रम को क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।