नैनीताल में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, कई स्टॉल हटाए गए!

नैनीताल में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बारापत्थर से खुर्पाताल तक अवैध स्टॉल, टीन शेड और अस्थायी ढांचे हटाए। कार्रवाई के दौरान कई लोगों का सामान जब्त किया गया।

नैनीताल में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, कई स्टॉल हटाए गए!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के नैनीताल में प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जहां शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया, जिससे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।


दरअसल, हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन, पुलिस और कई विभागों की संयुक्त टीम ने बारापत्थर से खुर्पाताल तक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध स्टॉल, टीन शेड और अस्थायी ढांचों को हटाया गया।


साथ ही अभियान में लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, नगर पालिका, सिंचाई विभाग और पुलिस की टीम शामिल रही। बता दे, कार्रवाई के दौरान कई जगहों से सामान जब्त किया गया, जबकि प्रशासन की सख्ती देखते हुए कुछ लोगों ने अपने स्टॉल और ढांचे खुद ही हटा लिए।


बताया जा रहा है कि बारापत्थर इलाके से पांच लोगों का सामान जब्त किया गया। वहीं सरिताताल और व्यू प्वाइंट के पास बने अवैध स्टॉल और टीन शेड भी हटाए गए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,साथ ही कहा कि नैनीताल के पर्यटन स्थलों को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित कार्रवाई की जाएगी। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties