धामी सरकार ने खोले दायित्वों के द्वार, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड की धामी सरकार ने विभिन्न आयोगों और परिषदों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पूर्व मंत्री से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

धामी सरकार ने खोले दायित्वों के द्वार, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
JJN News Adverties

उत्तराखंड की धामी सरकार ने संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न आयोगों और परिषदों में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। जहां सरकार की ओर से जारी आदेशों में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम पदों पर नियुक्त किया गया है।
 

दरअसल, बुधवार को मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं देहरादून की वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।
 

इसके अलावा अभिषेक शाही को गोरखा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में खटीमा निवासी कैप्टन गंभीर सिंह धामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

इसके अलावा देहरादून के शमशेर सिंह बिष्ट को पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद में उपाध्यक्ष और अनुराधा वालिया को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित नेताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
 

वही राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देकर उन्हें सरकार की कार्यप्रणाली से जोड़ने का प्रयास किया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties