ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ड्यूटी पर जा रहे 44 वर्षीय सागर राणा की सड़क पार करते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सागर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
JJN News Adverties

सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, 44 साल के सागर राणा देर रात अपने घर से पैदल ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सागर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।


तो वही स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया कि सागर राणा रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties