Manish Kashyap : भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, क्या अब लड़ेंगे चुनाव

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है।वह अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी और संजय मयूख के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Manish Kashyap : भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, क्या अब लड़ेंगे चुनाव
JJN News Adverties

बिहार (Bihar) में चल रही सियासी अटकलों के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप (youtuber manish kashyap) ने भाजपा (bjp) ज्वॉइन कर ली है। वह अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी  (Manoj Tiwari) और संजय मयूख के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से निकल पाया और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो पाए इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।

यूट्यूबर मनीष कश्यप के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप जैसा व्यक्ति जो जनता के सरोकार को उठाता है, वो भाजपा के साथ है। मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वे पीएम मोदी (PM Modi) के साथ जुड़े हैं। हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties