नैनीताल में बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर, जल्द लागू होगी इन्फ्लुएंसर पॉलिसी !!

नैनीताल में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा।

नैनीताल में बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर,  जल्द लागू होगी इन्फ्लुएंसर पॉलिसी !!
JJN News Adverties

नैनीताल में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस मीडिया सेंटर बनने जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी भी जल्द लागू की जाएगी। ये जानकारी सूचना ओर लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने नैनीताल दौरे के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार कार्यों और विभागीय गतिविधियों का जायजा लिया।तो वही निरीक्षण के बाद उन्होंने जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।

आपको बता दे संयुक्त निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप जिला सूचना कार्यालयों में आधुनिक मीडिया सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। ओर नैनीताल जिला मुख्यालय में भी जल्द मीडिया सेंटर की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी।
उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय पत्रकारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मीडिया सेंटर के लिए भूमि चयन कर प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए। तो वही मीडिया सेंटर बनने से स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों को समाचार प्रेषण, कवरेज और तकनीकी सुविधाओं में बेहतर सहयोग मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान पत्रकारों ने प्रदेश से बाहर चिकित्सा सुविधा के लिए अधिक अस्पतालों को अनुबंधित करने, पत्रकार मान्यता और प्रेस मान्यता से जुड़े मुद्दे भी उठाए। इस पर संयुक्त निदेशक ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के कल्याण के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया जारी है।इस अवसर पर नितिन उपाध्याय ने यह भी बताया कि प्रदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी जल्द लागू की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे डिजिटल माध्यमों के जरिए सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाई जा सके।फिलहाल,आधुनिक मीडिया सेंटर और प्रस्तावित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी को लेकर पत्रकारों और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है

JJN News Adverties