शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित कबाड़ कारोबार के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाइन नंबर-8 क्षेत्र में अभियान चलाया। 12 कबाड़ियों पर चालानी कार्रवाई कर 59 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित कबाड़ कारोबार के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रिहायशी इलाकों में चल रही कबाड़ की दुकानों पर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कई लोगों पर जुर्माना लगाया और नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। तो वही नगर निगम की टीम ने लाइन नंबर-8 क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए कबाड़ियों की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिहायशी क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कबाड़ जमा पाए जाने पर 12 कबाड़ियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और कुल 59 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में कबाड़ जमा होने से आग लगने और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए सभी कबाड़ कारोबारियों को जल्द से जल्द अपना सामान निर्धारित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान 10 अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।