रामनगर में चूड़ी गली में अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका ने चलाया हथौड़ा

रामनगर में नगर पालिका ने चूड़ी गली क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कई निर्माण ध्वस्त किए। कार्रवाई के दौरान पालिका टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

रामनगर में चूड़ी गली में अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका ने चलाया हथौड़ा
JJN News Adverties

रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए चूड़ी गली क्षेत्र में कार्रवाई की। बता दे, गुरुवार को पालिका की टीम ने कोसी रोड स्थित इलाके में पहुंचकर नालियों पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर पालिका प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध कब्जों को हटाया और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।


वही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि चूड़ी गली में पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदारों ने नालियों के ऊपर चबूतरे और स्लैब डालकर दोबारा अवैध कब्जा कर लिया था। इससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही थी और पालिका कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान करीब 15 दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं। साथ ही अन्य लोगों को भी दो दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई है। पालिका प्रशासन ने साफ कहा है कि तय समय के बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties