नैनीताल में बड़ा एक्शन: नाबालिगों के मामले में होमस्टे पर पुलिस का शिकंजा !

गुमशुदा नाबालिगों की तलाश जिस होमस्टे से हुई ,उसे सीज कर दिया... होमस्टे संचालक ने न तो विज़िटर रजिस्टर में एंट्री की और न ही नाबालिगों की ID ली।

नैनीताल में बड़ा एक्शन: नाबालिगों के मामले में होमस्टे पर पुलिस का शिकंजा !
JJN News Adverties

नैनीताल ज़िले में नाबालिगों के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रामनगर के एक होमस्टे को सीज कर दिया है।  दरअसल, मामला रामनगर क्षेत्र के कानिया स्थित कोसी कैफे होमस्टे से जुड़ा है जहां 18 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। जिसमे गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब दोनों नाबालिगों को इसी होमस्टे के कमरों से बरामद किया गया। साथ ही इस मामले में ये भी सामने आया कि होमस्टे संचालक ने न तो विज़िटर रजिस्टर में एंट्री की और न ही नाबालिगों की आईडी ली। निरीक्षण के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई। ये भी बताया जा रहा है की होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी ने नाबालिगों के आने की जानकारी छिपाई और नियमों का उल्लंघन किया। बहराल , मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कोसी कैफे होमस्टे को सीज कर दिया है और उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया ज़ारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties