अवैध बाइक-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन 70+ चालान, अब किसकी बारी?

नैनीताल में अवैध टैक्सी और बाइक रेंटल सेवाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरटीओ के अनुसार अब तक 70 से अधिक चालान किए जा चुके हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

अवैध बाइक-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन 70+ चालान, अब किसकी बारी?
JJN News Adverties

नैनीताल में अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बाइक रेंटल सेवाओं पर अब प्रशासन का शिकंजा कसने जा रहा है। वही पर्यटकों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में RTO अरविंद पांडे ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर ये विशेष अभियान चलाया जाएगा।


RTO अरविंद पांडे के अनुसार, पिछले कुछ समय से अवैध टैक्सी और बाइक रेंटल सेवाओं के संचालन तथा नियमों के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई संचालकों द्वारा परिवहन नियमों की अनदेखी किए जाने के मामले भी सामने आए हैं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से अब तक 70 से अधिक चालान किए जा चुके हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रशासन का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। ऐसे में बिना अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित होने वाली टैक्सी और बाइक रेंटल सेवाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

JJN News Adverties