नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में भवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत भवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
वही चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। जहां तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 पाउच देसी मसालेदार माल्टा शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार, निवासी गंगोरी, सुयालबाड़ी, को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बता दे, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।