नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 253 वाहनों के चालान, 11 वाहन सीज

नैनीताल पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’ के तहत बड़ा चेकिंग अभियान चलाकर 253 वाहनों के चालान किए और 11 वाहन सीज किए। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है।

नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 253 वाहनों के चालान, 11 वाहन सीज
JJN News Adverties

नैनीताल में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’ के तहत जिले भर में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल की निगरानी में सभी थाना और यातायात पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान कुल 253 वाहनों के चालान किए गए। वहीं 11 वाहनों को सीज भी किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, नो पार्किंग में खड़े 71 वाहनों पर कार्रवाई हुई, जबकि गलत नंबर प्लेट और संदिग्ध पाए गए 52 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा रैश ड्राइविंग करने वाले 32 वाहन चालकों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। बिना नंबर प्लेट के चल रहे 8 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। कुल 40 हजार 500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया और 156 कोर्ट चालान किए गए।

इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों पर लगी काली फिल्म भी मौके पर हटवाई। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की एल्कोमीटर से जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। एसएसपी नैनीताल ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties