वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से पुलिस बल तैनात कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की कोशिश की गई।
वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। दरअसल, नैनीताल और आसपास के इलाकों में सुबह 6 बजे से ही पुलिस अधिकारी और जवान मुख्य चौराहों पर मुस्तैद दिखाई दिए, ताकि जाम की स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
वही SSPडॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख स्थानों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई। इस दौरान निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पांडे, निरीक्षक यातायात भवाली महेश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रकाश मेहरा, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेमचंद्र पंत और सीपीयू प्रभारी विमल मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी अपनी टीमों के साथ सड़कों पर नजर आए।
बता दे, पुलिस द्वारा पर्यटकों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई। वही मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई ताकि लोगों को जाम की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों और जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें।