हल्द्वानी में ₹9 करोड़ की नई सीवरेज लाइन, 5 वार्डों को बड़ी राहत

हल्द्वानी में शहर के विकास को लेकर केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत हल्द्वानी में 9 करोड़ रुपये से अधिक लागत की नई सीवरेज लाइन का शिलान्यास किया गया

हल्द्वानी में ₹9 करोड़ की नई सीवरेज लाइन, 5 वार्डों को बड़ी राहत
JJN News Adverties

हल्द्वानी में शहर के विकास को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। जहाँ केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत हल्द्वानी में 9 करोड़ रुपये से अधिक लागत की नई सीवरेज लाइन का शिलान्यास किया गया है। इस परियोजना का शुभारंभ नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में किया। आपको बता   दे की ये नई सीवरेज लाइन दुर्गा सिटी सेंटर चौराहे से कालाढूंगी रोड होते हुए नवाबी रोड चौराहे तक डाली जाएगी।वही खास बात ये है कि शहर के इस पुराने इलाके में लंबे समय से जाम सीवरेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वही परियोजना के पूरा होने के बाद वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10 और 11 के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ जलभराव की समस्या दूर होगी, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही काम पूरा कर उन्हें राहत दी जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties