जंगल में मिली लावारिस बाइक पेड़ से लटके मिले नवदंपती के शव

कोटद्वार के सनेह क्षेत्र के जंगल में पेड़ से नवविवाहित दंपती के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को पहले जंगल किनारे एक लावारिस बाइक मिली, जिसके बाद तलाशी के दौरान दोनों के शव बरामद हुए।

जंगल में मिली लावारिस बाइक पेड़ से लटके मिले नवदंपती के शव
JJN News Adverties

उत्तराखंड के कोटद्वार से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जंगल के अंदर एक पेड़ से नवविवाहित दंपती के शव लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस को सनेह क्षेत्र के जंगल में एक लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना मिली थी। वही जब पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में तलाश की, तो करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले।


बता दे, मृतकों की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी 25 साल के सतवीर सिंह और उनकी 22 साल की पत्नी अमनदीप कौर के रूप में हुई है। वही सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों को घटना की जानकारी दे दी गई है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

JJN News Adverties