हल्द्वानी में शराब कारोबारियों पर शिकंजा, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी !

शराब कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, तय कीमत से ज्यादा कीमत में शराब बेचना पाया गया तो सीधा लाइसेंस निरस्तीकरण होगा

हल्द्वानी में शराब कारोबारियों पर शिकंजा, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी !
JJN News Adverties

हल्द्वानी में शराब माफियाओं पर प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जहां ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने अचानक छापेमारी कर कई दुकानों की जांच की…
 

बता दे , बीते दिन सिटी मजिस्ट्रेट और SDM के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर की कई शराब की दुकानों पर छापेमारी की।  इस दौरान जांच में तीन दुकानों में तय कीमत से अधिक दाम पर शराब बेचना पाया गया। वही ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों का चालान किया। 


इसी के साथ ही एसडीएम ने साफ़ चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी शामिल हो सकता है। वही प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, लेकिन आम लोगो ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties