उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच हल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके का निरीक्षण कर नालों की सफाई के निर्देश दिए।
उत्तराखंड में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट का असर अब ज़मीन पर भी दिखने लगा है। वही हल्द्वानी में सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। ऐसे में हालात बिगड़ते देख नगर निगम और प्रशासन की टीम तुरंत एक्शन मोड में नजर आई और अफसर खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने लगे। बता दे भारी बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भरने लगा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा जलभराव की शिकायतों के बाद नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट निरीक्षण पर निकले। जहां निरीक्षण के दौरान तिकोनिया चौराहे के पास परिसर के समीप एक बड़े नाले में रुकावट और गाद जमा होने की स्थिति सामने आई।

जिसके बाद नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को तत्काल नाले की सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी और सफाई टीम की मदद से नाले की सफाई शुरू कराई गई, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सके और शहर में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।