रामनगर में गोलियों की गूंज से दहशत  जुआ खेलने से रोकने पर बवाल

रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में जुआ खेलने से रोकने पर युवक के साथ मारपीट और कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रामनगर में गोलियों की गूंज से दहशत  जुआ खेलने से रोकने पर बवाल
JJN News Adverties

रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में देर रात कथित फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वही एक युवक ने आरोप लगाया है कि जुआ खेलने से रोकने पर पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर धड़ा-धड़ फायरिंग कर दी। बता दे, मामला रामनगर के खताड़ी इलाके का है, जहां मोहम्मद फैसल का आरोप है कि वो देर रात मोती मस्जिद के पास स्थित मैदान में टहल रहा था। इसी दौरान उसने वहां एक युवक को कथित तौर पर जुआ खेलने की तैयारी करते देखा। फैसल का कहना है कि मैदान में बच्चे खेलते हैं और स्थानीय लोग उन्हें खेलकूद का प्रशिक्षण भी देते हैं, इसलिए उसने युवक को जुआ खेलने और गाली-गलौज करने से मना किया।


आरोप है कि इस बात से नाराज होकर युवक ने फैसल के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसकी चांदी की चेन टूट गई और उसे चोटें भी आईं। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपने कई साथियों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने कोटद्वार रोड की ओर दो राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है । 

JJN News Adverties