23 मुकदमे... सालों से फरार! मोस्ट वांटेड तस्कर आखिर गिरफ्तार

रामनगर में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 23 वन अपराधों में वांछित मोस्ट वांटेड आरोपी लखविंदर को अवैध कटान की तैयारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

23 मुकदमे... सालों से फरार! मोस्ट वांटेड तस्कर आखिर गिरफ्तार
JJN News Adverties

रामनगर से वन विभाग के लिए बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। आपको बतादे की वर्षों से वन विभाग की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे मोस्ट वांटेड वन अपराधी लखविंदर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। वही तराई पश्चिमी वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर पहले से जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अपने दो साथियों के साथ दो आरे लेकर गुलजारपुर बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध पातन की नीयत से दाखिल हुआ, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। ऐसे में वन विभाग के अनुसार आरोपी लखविंदर के खिलाफ साल 2020 से अब तक कुल 23 वन अपराध दर्ज हैं, जिनमें सागौन, शीशम और खैर जैसे बहुमूल्य पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी के गंभीर मामले शामिल हैं। साथ ही लंबे समय से फरार चल रहा ये आरोपी वन विभाग की गिरफ्त से बचता रहा था। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वन विभाग का कहना है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties