पुलिस ने तमंचे के साथ 3 लोग दबोचे, 20 हजार का इनामी भी चढ़ा हत्थे

रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे ।

पुलिस ने तमंचे के साथ 3 लोग दबोचे, 20 हजार का इनामी भी चढ़ा हत्थे
JJN News Adverties

रामनगर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम टांडा मल्लू निवासी विशाल पासवान लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ रामनगर कोतवाली में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरपानी क्षेत्र के पास एक खाली मैदान से विशाल पासवान और उसके साथी ग्राम बसई निवासी अनुज रावत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे गैंग के सरगना कौशल चिलवाल को भी गिरफ्तार किया है। इंदिरा कॉलोनी निवासी कौशल चिलवाल के खिलाफ रामनगर और कालाढूंगी थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रामनगर पुलिस ने कौशल चिलवाल और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

JJN News Adverties