रामनगर के तेलीपुरा रोड पर कैंटर की टक्कर से 56 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक के पहिए महिला के पैरों पर चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।
रामनगर के तेलीपुरा रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां पैदल जा रही 56 वर्षीय महिला को एक कैंटर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बताया जा रहा है कि कैंटर का दोनों टायर महिला के पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई,घायल महिला की पहचान फहत जहां, निवासी तेलीपुरा, रामनगर के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार फहत जहां तेलीपुरा क्षेत्र से रामनगर की ओर पैदल आ रही थीं,इसी दौरान तेलीपुरा रोड पर एक कैंटर ट्रक की चपेट में आ गईं, टक्कर लगने के बाद कैंटर के दोनों टायर महिला के पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है, चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज किया जा रहा है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया,बता दें कि कैंटर चालक भी अस्पताल में मौजूद है,वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही कैंटर चालक से भी पूछताछ की जा सकती है,
फिलहाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है.
फिलहाल घायल महिला फहत जहां का रामनगर के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.